, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ।
उझानी बदायूं 8 अक्टूबर ।
नगर उझानी में श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में भक्तों को भक्ति रस में सराबोर होने का अवसर मिलेगा।
12 से 20 अक्टूबर तक रोज 1 बजे से होगी कथा।
आयोजन सोमवार 12 अक्टूबर 2026 से मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का श्रवण कराया जाएगा। कथा स्थल अवन्तिका वाटिका, संजरपुर रोड, बरी वाला बाईपास, उझानी निर्धारित किया गया है।
कथा में श्रीमद्भागवत कथा व्यास पूज्यपाद श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे और जीवन को भक्तिमय बनाने का मार्ग दिखाएंगे।
पहले दिन 12 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
कथा शुभारंभ से पूर्व सोमवार 12 अक्टूबर को प्रात 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा बिहारी जी मंदिर, मोहल्ला किलाखेड़ा से प्रारंभ होकर बड़ी माता मंदिर होते हुए निवास स्थान अवंतिका वाटिका तक पहुंचेगी। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी।
आयोजन से जुड़े आमंत्रण पत्र के अनुसार अंजू चौहान, दत्तक पुत्री परम पूज्य श्रद्धेय किरन बाबा महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा पीपी गंज गोरखपुर तथा प्रबंधिका धनवती देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की ओर से सभी नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर कथा श्रवण करने और अपने जीवन को धन्य बनाने का आग्रह किया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com