अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी बोले- इस बार होगा सबसे भव्य आयोजन।
उझानी (बदायूं) 7 अक्टूबर ।
नगर के ऐतिहासिक रामलीला ग्राउंड में 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले भव्य रामलीला महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को विधि-विधान से भूमि-पूजन किया गया।
रामलीला मंच (स्टेज) पर लगने वाली लकड़ी की बल्लियों के लिए गड्ढा खोदकर पूजन किया गया। विद्वान पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया।
श्री रामलीला कमेटी उझानी के अध्यक्ष एवं भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ‘बंटी’ ने पूरे विधि-विधान से लकड़ी की बल्लियों का पूजन किया और भगवान श्रीराम से मेले के सकुशल, निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की प्रार्थना की।

अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने कहा –
“भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से इस बार का रामलीला महोत्सव पिछले सभी वर्षों से अधिक भव्य और दिव्य होगा। वृंदावन के कलाकारों द्वारा आकर्षक लीलाओं का मंचन होगा। नगरवासियों के सहयोग से उझानी की रामलीला को नई पहचान दिलाएंगे।
रामलीला महोत्सव का पूरा कार्यक्रम घोषित –
11 अक्टूबर, रविवार – शुभारंभ सायं 7 बजे से।
16 अक्टूबर, शुक्रवार – श्रीराम बारात अपराह्न 3 बजे से।
20, 21, 22 अक्टूबर – विशाल दंगल।
22 अक्टूबर, गुरुवार – रावण वध (पुतला दहन) सायं 4 बजे।
23 अक्टूबर, शुक्रवार – भरत मिलाप (बिहारी जी मंदिर) अपराह्न 3 बजे एवं श्रीराम राज तिलक सायं 7 बजे।
25 अक्टूबर, रविवार – बृज की होली एवं विराट कवि सम्मेलन रात्रि 8 बजे।
26 अक्टूबर, सोमवार – विशाल देवी जागरण रात्रि 8 बजे से।
27 अक्टूबर, मंगलवार – एक शाम बिहारी जी के नाम व फूलों की होली रात्रि 8 बजे से।
भूमि-पूजन के साथ ही रामलीला ग्राउंड में टेंट-स्टेज का काम शुरू हो गया है।
इस अवसर पर
अध्यक्ष – सचिन अग्रवाल ‘बंटी’
समन्वयक – अरुण कुमार अग्रवाल
वरिष्ठ सहयोगी – संजीव गुप्ता,
अध्यक्ष गौशाला रतन जिन्दल,
महामंत्री अरविन्द शाक्य,
कोषाध्यक्ष मनमोहन शर्मा,
उपाध्यक्ष प्रशान्त गुप्ता, संदीप सक्सेना, अनमोल गुप्ता,
बारात संयोजक राजेन्द्र प्रसाद वर्मा बाबा,
बारात सह-संयोजक सुनील वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, गौरव गुप्ता
प्रमुख सदस्य धनसुख अग्रवाल, रमेश कुमार गुप्ता उर्फ भूरा सेठ, जीतेश अग्रवाल, प्रशान्त राजपूत, हर्षवर्धन राजपूत मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com