9:06 pm Wednesday , 7 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी के भूतेश्वर मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य का पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

उझानी के भूतेश्वर मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य का पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण।

ठेकेदार को नवरात्रि से पहले काम पूरा करने के सख्त निर्देश।

उझानी बदायूं 7 अक्टूबर ।

नगर के भूतेश्वरनाथ मंदिर के अंदर चल रहे सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का पूर्व मंत्री माननीय विमल कृष्ण अग्रवाल ने निरीक्षण कर गुणवत्ता चेक की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे कार्यों को बारीकी से देखा और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी। काम की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्रि (नवदुर्गा) से पहले हर हाल में मंदिर का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

पूर्व मंत्री ने कहा कि भूतेश्वर मंदिर नगर की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां रोज सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

उनके निरीक्षण के दौरान सभासद रामप्रवेश यादव,टीटू मित्तल, कुक्कू सक्सेना सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.