9:03 pm Wednesday , 7 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में हादसा: ट्रेन की चपेट में आकर बकरी चरा रही महिला गंभीर रूप से घायल

उझानी में हादसा: ट्रेन की चपेट में आकर बकरी चरा रही महिला गंभीर रूप से घायल।

ट्रेन से बकरी कटी, RPF ने घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल।

उझानी / बदायूं 7 अक्टूबर ।

कोतवाली क्षेत्र में बुउ शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटरी पर बकरी चरा रही महिला ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बकरी ट्रेन से कटकर मर गई।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरहरपुर निवासिनी 50 वर्षीय आरती पत्नी श्रीराम ग्राम हरहरपुर व देवमयी के मध्य रेलवे पटरी पर अपनी बकरियां चरा रही थी। शाम करीब 4:10 बजे गाड़ी संख्या 55312 लालकुआं – कासगंज पैसेंजर जो उझानी से कासगंज जा रही थी, उसी दौरान अचानक एक बकरी पटरी पर आ गई।

आरती ने बकरी को ट्रेन से बचाने के लिए पटरी की तरफ दौड़ लगाई, तभी पटरी के किनारे पड़े पत्थरों पर अनियंत्रित होकर वह गिर पड़ी। तब तक बकरी ट्रेन की चपेट में आकर कट गई। हादसे के बाद चालक ने गाड़ी को हरहरपुर व देवमयी के आउटर पर रोक दिया।

इसी ट्रेन में बदायूं से मानपुर नगरिया ड्यूटी पर जा रहे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने बिना देरी किए ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उचित इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.