भोपाल। वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के लिए चर्चित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भैंसों के पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो भैंसें प्लेटफॉर्म पर घूमती और गोबर करती नजर आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों भैंसें कई मिनट तक प्लेटफॉर्म पर बेखौफ घूमती रहीं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com