7:00 pm Wednesday , 7 October 2026
BREAKING NEWS

गाड़ी से टक्कर मारकर महिला की हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

गाड़ी से टक्कर मारकर महिला की हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

मुजरिया। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में महिला की गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार बदायूं भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे ग्राम कोल्हाई में एक विवाद के दौरान वादी के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान वादी की मां लज्जावती (करीब 50 वर्ष) को जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ा दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में थाना मुजरिया में मुकदमा अपराध संख्या 117/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के बाद से पुलिस वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। बुधवार 7 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में वांछित हिमांशु पुत्र शेर सिंह, निवासी ग्राम कोल्हाई, थाना मुजरिया, जनपद बदायूं को ग्राम समसपुर बल्लू जाने वाले रास्ते से दोपहर करीब 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार बदायूं भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज कुमार, उपनिरीक्षक कमरुद्दीन, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल कादिर खान, पवन कुमार और मयंक तोमर शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.