विकासखंड आसफपुर जनपद बदायूं में विकासखंड स्तरीय अनुश्रवण,मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड आसफपुर में संचालित समस्त गौशालाओं की गहन समीक्षा की गई समिति के उपाध्यक्ष पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीप वार्ष्णेय ने बताया कि गौशालाओं में साल भर हरे चारे की उपलब्धता हेतु स्थानीय स्तर पर किसानों ,स्वयं सहायती समूह, एफपीओ और एनजीओ आदि से ग्राम स्तर पर संबंधित ग्राम पंचायतों की गौशालाएं अनुबंध करें जिससे एक तो किसानों को अपना हरा चारा बेचने का माध्यम मिलेगा दूसरा किसानों की आय भी बढ़ेगी तथा संबंधित ग्राम सचिव स्थानीय स्तर पर उक्त किसानों को गौशालाओं से गोबर व जैविक खाद भूसे के बदले उपलब्ध कराएंगे जिससे न केवल किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा बल्कि किसानों की उपज भी बढ़ेगी डॉ दीप वार्ष्णेय ने आगे बताया कि गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु गौ उत्पादन आधारित उत्पाद बनाए जाने की आवश्यकता है जैसे प्रदेश की विभिन्न गौशालाओं में जैविक खाद, गौ कास्ट ,गोबर की मूर्तियां, गोबर के साबुन, गोबर से फिनाइल, गोबर से दीए आदि कार्य किया जा रहे हैं हमारे विकासखंड में भी इस तरह के कार्य कर जाने की आवश्यकता है ।बैठक की अध्यक्षता कर रहे खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सभी गौशालाएं अपने परिसर में यथाशीघ्र सीसीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें तथा बैठक में खंड विकास अधिकारी आसफपुर द्वारा सभी ग्राम सचिवों को गौशालाओं में संरक्षित गोवंश को हरा चारा, भूसा व राशन इत्यादि समय से दिए जाने हेतु निर्देशित किया तथा माननीय मुख्यमंत्री सहयोगता योजना में अधिकतम किसानों को जोड़ने हेतु निर्देशित किया तथा कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र से कुपोषित बच्चों के परिवार की सूची प्राप्त कर कुपोषित बच्चों परिवारों को ऐसे परिवारों को गौशाला से माननीय मुख्यमंत्री सहभागिता योजना में अधिक से अधिक लाभ दें बैठक में पशुधन प्रसार अधिकारी आसफपुर एवं समस्त ग्राम सचिव उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com