बदायूं: 07 अक्टूबर। कमान्डेंट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, लखनऊ के आदेश पर जनपद में एसआईएस द्वारा सुरक्षा कर्मियों के पंजीयन हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मानवेन्द्र सिंह ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्धारित तिथियों एवं स्थानों पर पंजीयन शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि संबंधित विकासखण्डों में अधिकृत अधिकारी की उपस्थिति में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंजीयन शिविर का आयोजन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि इच्छुक सुरक्षा कर्मियों का नियमानुसार पंजीयन किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिविर के आयोजन की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्धारित कार्यक्रम का अनुपालन करने को कहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com