6:15 pm Wednesday , 7 October 2026
BREAKING NEWS

सेमिनार श्रृंखला के तीसरे दिन वर्गिकी के आधुनिक प्रमाणों और बेंथम-हुकर प्रणाली पर हुआ विमर्श

सेमिनार श्रृंखला के तीसरे दिन वर्गिकी के आधुनिक प्रमाणों और बेंथम-हुकर प्रणाली पर हुआ विमर्श


राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, बदायूँ के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय छात्र सेमिनार श्रृंखला के तीसरे दिन बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने पॉवर प्रेजेंटेशन के द्वारा शोधपत्र प्रस्तुत किया।

सेमिनार में बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा तन्वी मौर्या ने “पादप रसायन विज्ञान, कोशिका विज्ञान एवं परागकण विज्ञान से प्राप्त वर्गिकीय प्रमाणों का परिचय” विषय पर प्रस्तुति दी।

तन्वी मौर्या ने बताया कि कोशिका विज्ञान, पादप रसायन विज्ञान और परागकण विज्ञान से प्राप्त साक्ष्य पौधों के वर्गीकरण को अधिक वैज्ञानिक और उन्नत बनाते हैं। ये प्रमाण पौधों के विकासीय संबंधों को समझने में अत्यंत सहायक हैं।
वहीं बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की ही छात्रा अनुष्का यादव ने “बेंथम एवं हुकर वर्गीकरण प्रणाली” विषय पर प्रस्तुति दी। अनुष्का ने बताया कि ब्रिटिश वनस्पति शास्त्री जॉर्ज बेंथम और जोसेफ डाल्टन हुकर ने 1862 से 1883 के मध्य अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘जेनेरा प्लांटेरम’ में पौधों को उनके प्राकृतिक लक्षणों के आधार पर वर्गीकृत किया था। आज भी विश्व भर में पौधों को हरबेरियम के रूप में संग्रहित करने हेतु इसी वर्गीकरण प्रणाली का अनुसरण किया जाता है।
सेमिनार का संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. सरिता ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों सहित वनस्पति विज्ञान के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.