विकसित भारत के संकल्प के साथ बदायूं में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
बदायूं :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को बदायूं के इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों एवं जिलेभर से आए हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन को कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना।
मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया :- बीएल वर्मा
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम उनकी दीर्घ सेवा यात्रा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करने का अवसर है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई उनकी यह यात्रा वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंची और वर्ष 2024 में जनता ने लगातार तीसरी बार उन्हें देश का नेतृत्व करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का दायित्व माना है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास को नई गति दी है और शासन की योजनाओं का लाभ समाज के उन वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास हुआ है, जो लंबे समय तक विकास की मुख्यधारा से अपेक्षित रूप से नहीं जुड़ पाए थे। आगे कहा गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के लिए नए अवसर, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, आवास, स्वच्छता, पेयजल और आधारभूत ढांचे के विस्तार जैसे क्षेत्रों में व्यापक कार्य हुआ है। आगे कहा प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार माना है और उनका स्पष्ट विश्वास है कि जब देश का प्रत्येक नागरिक एक कदम आगे बढ़ता है, तो भारत 140 करोड़ कदम आगे बढ़ता है। आज देश आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और भारत की सामर्थ्य एवं संभावनाओं को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है। बदायूं में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उनके प्रति विश्वास और विकसित भारत के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचें तथा पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।
सबका विश्वास जीतकर सबके विकास की दिशा में बढ़ रहा देश :- डॉ. अरुण कुमार सक्सेना
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचे तथा कोई भी व्यक्ति मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात को विकास का मॉडल बनाने का प्रयास किया गया और प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व स्तर पर भारत की नई पहचान स्थापित हुई। आज दुनिया में भारत और भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। देश ने रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ाई है तथा भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आगे कहा विकसित भारत की परिकल्पना केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है। जब गांव मजबूत होंगे, किसान समृद्ध होगा, युवाओं को अवसर मिलेंगे, महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और गरीब परिवारों के जीवन में स्थायी सुधार आएगा, तभी देश के विकास को वास्तविक अर्थों में गति मिलेगी। इसी सोच के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। आगे कहा जनभागीदारी विकास की सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा के कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हुए योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाते हैं और पात्र लाभार्थियों को उनका अधिकार दिलाने में सहयोग करते हैं। बदायूं में आज हजारों कार्यकर्ताओं की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि विकसित भारत के निर्माण को लेकर समाज में व्यापक उत्साह है।
विकसित भारत का संकल्प जन-जन का संकल्प बने : राकेश मिश्रा अनावा
जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा ने कहा भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता है। बूथ से लेकर जिले तक कार्यकर्ता निरंतर जनता के बीच रहकर सेवा और संपर्क का कार्य करता है। यही सक्रियता भाजपा को समाज के प्रत्येक वर्ग से जोड़ने का आधार बनती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाते हुए राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। विकसित भारत केवल सरकार के प्रयासों से नहीं बनेगा, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को इस भावना के साथ जनता के बीच जाकर लोगों को इस संकल्प से जोड़ना चाहिए। आगे कहा भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को केवल बताने तक सीमित न रहें, बल्कि यह सुनिश्चित करें कि उनका वास्तविक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे। बूथ स्तर पर निरंतर संपर्क, संवाद और जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जा सकता है।
विकसित भारत के संकल्प को हर बूथ और हर परिवार तक पहुंचाएंगे :- राजीव कुमार गुप्ता
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बदायूं में विकसित भारत संकल्प सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और उनके राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। पूरे जनपद से हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति यह दर्शाती है कि सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं में गहरा उत्साह है। उन्होंने कहा बदायूं भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में जनसेवा के अनेक कार्य किए हैं। स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौधरोपण, महिला सम्मान, आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवा गतिविधियां और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क के माध्यम से सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत के संकल्प को भी प्रत्येक बूथ, गांव और परिवार तक पहुंचाया जाएगा। आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना को जनभागीदारी से और मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा ‘विकसित भारत @2047’ केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प है। बदायूं भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। आज की विशाल सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बदायूं विकसित भारत के निर्माण की इस यात्रा में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज और प्ले कार्ड के साथ निकली विशाल पदयात्रा
वर्चुअल संबोधन एवं विकसित भारत संकल्प सभा के उपरांत हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा के ध्वज और प्ले कार्ड लेकर विशाल एवं भव्य पदयात्रा निकाली। पदयात्रा महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ होकर पुरुषराम चौक, बदायूं क्लब, भामाशाह चौक एवं कचहरी होते हुए इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंची। भाजपा के ध्वजों और विकसित भारत के संदेश वाले प्ले कार्ड से सजी पदयात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत, जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता से पदयात्रा ने शहर में भव्य स्वरूप लिया।
कार्यक्रम में रंगकर्मियों द्वारा विकसित भारत एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर नाटक का मंचन भी किया गया।
कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, पूर्व प्रदेश मंत्री डीपी भारती, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक तथा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com