* व्यापारियों के शिष्ट मंडल ने यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर शुल्क लगाए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित मांगपत्र एस डी एम न्यायिक सुरेंद्र कुमार को प्रेषित व्यापारियों के शिष्ट मंडल ने यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर शुल्क लगाए जाने के विरोध
*
*व्यापारियों के शिष्ट मण्डल ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री से एमडीआर शुल्क के आदेश को वापिस लेने की मांग की
*प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपनों को पूरा करने के लिए व्यापारियों सबसे बड़ा योगदान किंतु एमडीआर शुल्क लगाना व्यापारियों के साथ धोखा : जिलाध्यक्ष
बदायूं 7अक्टूबर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर 15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक मर्चेंट व्यापारियों पर यूपीआई ट्रांजैक्शन पर .04% एमडीआर चार्ज देने के आदेश के विरोध में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व व्यापारियों के शिष्ट मंडल ने माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से प्रदर्शन करते हुए एसडीएम न्यायायिक सुरेंद्र कुमार को प्रेषित किया
जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने मांगपत्र के अनुसार प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि व्यापारी पर पहले ही अनेकों प्रकार के कर लगाए गए हैं मर्चेंट व्यापारियों पर यूपीआई पर ट्रांजैक्शन एमडीआरशुल्क लगाए जाने से व्यापार की गति कम होगी जिससे बाजार में मंदी क्या एक नया दौर आरंभ होगा तथा सरकार को भी राजस्व की हानि होगी साथ ही नकदी लेनदेन की बढ़ावा मिलेगा जिलाध्यक्ष ने व्यापार हित में मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगाए जा रहे एमडीआर शुल्क वापस लिए जाने के आदेश पारित करने की मांग की
प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि देश के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया और कैशलेस इकोनॉमी के सपने को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत की है। गली-कूचे के छोटे से छोटे दुकानदार ने भी बिना किसी झिझक के यूपीआई को अपनाया है किंतु एमडीआर शुल्क लगने से हो सकता है कि लोग नकदी लेन देन पर वापिस आ जाए
जिलाअध्यक्ष उद्योग मंच सर्वेश गुप्ता ने कहा कि जब देश का व्यापार पूरी तरह डिजिटल लेनदेन पर निर्भर हो चुका है, तब सरकार द्वारा इस पर एमडीआर शुल्क लगाने का विचार करना व्यापारियों के साथ एक बड़ा धोखा है व्यापारी समाज इसका पूर्ण बहिष्कार करेगा
जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा ने कहा कि यूपीआई पर किसी भी प्रकार का कर लगाने से न केवल व्यापार जगत प्रभावित होगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था फिर से नकदी (कैश) लेनदेन की तरफ लौट जाएगी।
नगर महामंत्री संजय रस्तोगी ने सरकार से मांग की है कि डिजिटल लेनदेन को पूरी तरह से मुफ्त और सुरक्षित बनाए रखा जाए, ताकि छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न रुक सके और देश का आर्थिक ढांचा सुदृढ़ बना रहे
शिष्ट मंडल में प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा,जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा,दीपक वर्मा , विनय गुप्ता , नगर चेयरमैन दिनेश गुप्ता ,नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता , नगर महामंत्री संजय रस्तोगी, कुलदीप वैश्य सुरेंद्र नानक जिलाध्यक्ष उद्योग मंच सर्वेश गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com