5:26 pm Wednesday , 7 October 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में डेंगू से महिला की मौत पर हंगामा: बिना पंजीयन चल रहे अस्पताल के दो संचालकों पर मुकदमा

बदायूं में डेंगू से महिला की मौत पर हंगामा: बिना पंजीयन चल रहे अस्पताल के दो संचालकों पर मुकदमा।

CHC प्रभारी ने दी तहरीर

सहसवान बदायूं 7 अक्टूबर ।

सहसवान में बबराला रोड स्थित बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल में डेंगू संक्रमित महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएचसी सहसवान के प्रभारी डॉ. प्रशांत त्यागी की तहरीर पर अस्पताल संचालिका नीलम देवी और अशोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक महिला को दो दिन पहले बबराला रोड स्थित इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार निजी लैब में जांच के दौरान महिला में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही और हत्या तक के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने अस्पताल में इलाज की व्यवस्था और उपचार के तरीके पर सवाल उठाए।

मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया। जांच में सामने आया कि अस्पताल बिना किसी वैध पंजीयन के संचालित हो रहा था।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और पुलिस की जांच के बाद ही अस्पताल की वैधता और महिला की मौत के असली कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.