बदायूं
बिनावर में भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा, ठूंस-ठूंसकर बांधे गए थे पशु; पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज
केशव गुप्ता
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने भैंसों से लदे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में क्षमता से अधिक भैंसों को कथित तौर पर क्रूरता पूर्वक बांधकर ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पशुओं की स्थिति दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि भैंसों को संभल स्थित एक फैक्ट्री में कटान के लिए ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ट्रक को रोककर उसमें लदे पशुओं को कब्जे में लिया।
पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 तथा पशु परिवहन नियम, 1978 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा ट्रक और पशुओं को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक से उनका परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com