5:17 pm Wednesday , 7 October 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में अभिमुखीकरण कार्यक्रम

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु “अभिमुखीकरण कार्यक्रम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या (प्रो.) संध्या सक्सेना के निर्देशन में किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बृजेश कुमार रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा छात्राओं को अंग्रेजी विषय से संबंधित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देने के साथ छात्राओं को अपनी रुचि एवं विषय के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर उच्च शिक्षा एवं बेहतर करियर के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या द्वारा छात्राओं को अवगत कराया गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी हेतु महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा समय-समय पर आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन दिया जायेगा। इसी क्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों प्रो. मनोज कुमार जी ने वाणिज्य विषय से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी। डॉ. वंदना ने हिंदी साहित्य से संबंधित महत्वपूर्ण पक्षों पर प्रकाश डाला। डॉ. वेद प्रकाश ने विज्ञान एवं मेडिकल क्षेत्र से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने विज्ञान से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। डॉ. भावना सिंह एवं डॉ. बृजेश कुमार द्वारा छात्राओं का अपने-अपने विषय से संबंधित मार्गदर्शन किया गया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बृजेश कुमार ने सभी प्राध्यापकों, कार्यालय स्टाफ एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.