5:02 pm Wednesday , 7 October 2026
BREAKING NEWS

दातागंज से बदायूं तक गूंजा सेवा ज्योति का संदेश, विशाल बाइक रैली में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह

बदायूं

दातागंज से बदायूं तक गूंजा सेवा ज्योति का संदेश, विशाल बाइक रैली में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह

केशव गुप्ता

दातागंज। राष्ट्र सेवा और संगठन के संकल्प के साथ बुधवार को ‘सेवा ज्योति प्रस्थान’ के अंतर्गत दातागंज से बदायूं तक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ता सेवा, संगठन और जनसेवा के संदेश के साथ रैली में शामिल हुए। दातागंज से बदायूं तक रैली के मार्ग में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना।
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कहा कि राष्ट्र सेवा और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं का समर्पण और सेवा भाव समाज को नई दिशा देने का काम करता है।
रैली में युवाओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया। ‘सेवा ज्योति प्रस्थान’ के तहत निकली इस विशाल बाइक रैली को कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बताया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.