विश्व शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित।
133 शिक्षकों के साथ ही समाजसेवी भी हुए सम्मानित।
शिक्षा और सेवा समाज के महत्त्वपूर्ण स्तंभ।
बदायूँ की शिक्षिका मधु प्रिया चौहान को हरियाणा में मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान।
विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर भिवानी (हरियाणा) में युवा जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट तथा महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हनुमान जोहड़ी धाम में सम्मान समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तेरह राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित हरियाणा के समस्त जनपदों के १३३ शिक्षकों और समाज सेवियों को सम्मानित कर उनकी सेवाओं की सराहना की गई।
जनपद बदायूं की शिक्षिका मधु प्रिया चौहान को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2026 कार्यक्रम अध्यक्ष व हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार द्वारा सम्मानित किया गया।
महंत चरणदास के सानिध्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने की। स्थानीय सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप में जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट व हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष रेनू डाबला उपस्थित रही।
मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा और सेवा ही समाज को उत्थान की ओर ले जाने वाले दो मुख्य स्तंभ हैं। शिक्षकों का सम्मान समाज की नींव को मजबूत करता है और नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने वाले समाजसेवियों को पहचान देना पूरी मानवता को प्रेरित करने वाला कार्य है।
विशिष्ट अतिथि के रुप मे जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एक शिक्षक केवल राष्ट्र का ही निर्माता नहीं होता है, बल्कि वह भावी पीढिय़ों के चरित्र का निर्माण भी करता है। सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित आयोजनों में से जब शिक्षकों और समर्पित समाजसेवियों को सम्मानित किया जाता है, तो इससे समाज में सकारात्मकता और जनसेवा की भावना को बल मिलता है।
समारोह में हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन अनूप सिंह, मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ धीरज परिहार, अमिता सिंह मार, धनपति दहिया, डॉ सुखविंदर दुहन, धर्म चन्द्र शर्मा, मोनिया सैनी, श्यामलाल मेघवाल, राजीव मित्तल, देवराज तोशामिया, प्रमोद शर्मा, डॉ मुरलीधर शास्त्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता रही।
समारोह में विभिन्न राज्यों से आए सीमा चौधरी, बलदाऊ सिंह श्याम, निरजा अहीरवार, मुरलीधर गुप्ता , ब्रिजेश कुमार, मेना कुमारी मान, उर्मिला देवी, रेखा बारिया भूपतभाई, अमित धुपार, अनीता तनेजा, अनुराधा, दीपक कुमार, डा. अनीता, डा. राज कुमार यादव, कमला गुरेजा, नीलम कुमारी, नीतू वर्मा . कामना कौशिक, सतीश कुमार, सविता घांघस, शवेता रानी , सुरेंदर कुमार, विजय जांगड़ा, मुकेश कुमार, मनिष कुमार, मोनिका शर्मा, मिल्टी अरोड़ा, भारती भारद्वाज,डा निकिता खुराना, कंचन बजाज, राम मेहर सिंह जांगड़ा, अनीता रानी , परम जीत कौर, उमर खान, पवन पांचाल , सतीश राठी, अशोक जैन , कमल देव ठाकुर, लालमन चंदेल, मोहिंदर कुमार, राज मलb, भिंदर सिंह, रीना कुमारी, प्रदीप शर्मा, रूपम शर्मा, रोमेश चंदर, अनिल राजपूत, दीपेश्वरी सुरेश जोले, नाना शंकर पाटिल, कुलदीप सिंह सभ्रवाल, अनमोलदीप सिंह , डॉ. रामचंदर स्वामी, नसीम बानो, राहुल बलिहारा, अनीता पूनिया, दिनेश चंद शर्मा, ममता चौधरी, गीतांजलि वाष्र्णेय, दीपक कुमार भोला, गीतांजलि वार्ष्णेय, श्रुति त्रिपाठी, जगदीश कुमार, डॉ. प्रीति तिवारी और अरुणा कुमारी राजपूत सहित 133 शिक्षकों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
अंत में महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी व धर्म चन्द्र शर्मा द्वारा उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com