3:49 pm Wednesday , 7 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में दो दिन पहले तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर- ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उझानी में दो दिन पहले तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: एक युवक की मौत,दूसरा गंभीर घायल, ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

उझानी बदायूं 7 अक्टूबर ।

कोतवाली उझानी क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। बरेली-आगरा हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी हामिद अली पुत्र मुश्ताक शाह निवासी ग्राम वसोमा उझानी ने कोतवाली उझानी में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार 05 अक्टूबर की दोपहर उनका लड़का यामीन पुत्र हामिद अली उर्फ पल्लू गाँव के ही मुशाहिद पुत्र मकसूद अली के साथ मोटर साइकिल पर पीछे बैठकर अपने कृषि कार्य से घर से बदायूँ जा रहा था।

जैसे ही वे ग्राम जिरौली के पास ज्ञान फिलिंग स्टेशन के निकट पहुंचे, तभी सामने से बदायूँ की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर उनकी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि यामीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुशाहिद को गंभीर चोटें आई हैं। घायल का इलाज चल रहा है।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रवनीत सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.