2:53 pm Wednesday , 7 October 2026
BREAKING NEWS

दातागंज CHC पर आशा कार्यकत्रियों का धरना

दातागंज CHC पर आशा कार्यकत्रियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
दातागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर आशा कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कार्यकत्रियों ने अपनी मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का ऐलान किया है।
आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि वर्तमान में मिलने वाले करीब ₹2,000 मानदेय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं होने के कारण उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
आशा कार्यकत्रियां सीएचसी के आपातकालीन वार्ड के सामने धरने पर बैठी हैं। उनके धरने के कारण अस्पताल की व्यवस्थाओं और विशेष रूप से इमरजेंसी सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.