विकासखंड आसफपुर के ग्राम पिपरिया में लंबी स्किन डिजीज से बचाव हेतु पशु चिकित्सा अधिकारी आसफपुर डॉ दीप कुमार वार्ष्णेय द्वारा कैंप लगाकर ग्राम पिपरिया में लंबी स्किन डिजीज के बारे में जानकारी दी तथा संरक्षित गोवंशों में लंबी स्किन डिजीज का टीकाकरण निशुल्क किया तथा डॉ वार्ष्णेय ने लंबी स्किन डिजीज के बारे में बताया कि यह बीमारी वायरल बीमारी है जो की एक विशेष प्रकार के विषाणु से गोवंश में होती है गौवंश में तेज बुखार आता है तथा शरीर पर बड़े-बड़े गांठो के साथ फोड़े बन जाते हैं यदि किसी गोवंश में इस तरह की शिकायत मिलती है तत्काल उसे गोवंश को अन्य से अलग करें तथा पशु चिकित्सा अधिकारी को तत्काल सूचित करें एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मोबाइल वेटरनरी यूनिट टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर तुरंत सूचित करें तथा अपने गोवंशों में घर पर ही निशुल्क बीमारी का इलाज पाए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com