2:51 pm Wednesday , 7 October 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में पत्रकारों की एकजुटता की मिसाल

सहसवान में पत्रकारों की एकजुटता की मिसाल: राय साहब की कोठी पर हुई अहम बैठक

सहसवान, बदायूं। नगर सहसवान में पत्रकारों की एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक बाजार विल्सन गंज स्थित राय साहब की कोठी पर संपन्न हुई, जिसमें नगर के सभी पत्रकार आपस में एकजुट हुए।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा की गई। बैठक में पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ खबरों के प्रकाशन पर जोर दिया गया। साथ ही नगर की प्रमुख समस्याओं जैसे अवैध अस्पतालों का संचालन, सड़क, जलभराव और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर सहमति बनी।

पत्रकारों ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारों को एकजुट रहने की सबसे ज्यादा जरूरत है। किसी भी पत्रकार के साथ अभद्रता या उत्पीड़न होने पर पूरा पत्रकार संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि फर्जी पत्रकारों से नगर की छवि धूमिल हो रही है, इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। सभी पत्रकारों ने एक-दूसरे को सहयोग देने और नगर हित में कार्य करने की शपथ ली।

इस अवसर पर नगर के सभी सम्मानित पत्रकार उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.