कुंवरगांव संवाददाता
कुंवरगांव, बदायूं। नगर कुंवरगांव के प्रथम पत्रकार रहे स्वर्गीय राममूर्ति सरन रस्तोगी का जीवन सत्य, ईमानदारी, सादगी और समाजसेवा के प्रति समर्पित रहा। वह दैनिक जागरण से जुड़े रहे और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने अपने सिद्धांतों और ईमानदारी से कभी समझौता नहीं किया। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, संस्कार और आदर्श परिवार के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
स्वर्गीय राममूर्ति सरन रस्तोगी ने पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को सामने रखने और लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। उनके जीवन में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का विशेष महत्व रहा। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और जीवन-मूल्य परिवार के लिए अमूल्य धरोहर हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को भी सही राह दिखाते रहेंगे।
श्राद्ध पक्ष के अवसर पर पुत्र अनुज रस्तोगी ने अपने पूज्य पिता को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि पिता के आदर्श और उनके बताए संस्कार जीवनभर मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके सिद्धांतों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनका आशीर्वाद सदैव परिवार पर बनाए रखने की प्रार्थना की।
अनुज रस्तोगी, कुंवरगांव
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com