1:09 pm Wednesday , 7 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – भाजपा की रैली को लेकर में यातायात डायवर्जन, जाम से जूझे लोग

भाजपा की रैली को लेकर बदायूं में आज यातायात डायवर्जन, सुबह से जाम से जूझे लोग
बदायूं। भाजपा की प्रस्तावित संगोष्ठी और रैली को लेकर बुधवार को शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और वाहनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
डायवर्जन के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। सुबह से ही कई स्थानों पर वाहनों की कतारें लगने से लोगों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यालय, स्कूल और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी आवागमन में दिक्कत हुई।
कार्यक्रम में करीब 6 से 7 हजार दोपहिया और चारपहिया वाहनों के पहुंचने की संभावना जताई गई है। यातायात को नियंत्रित करने के लिए बिल्सी मोड़, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, दातागंज तिराहा और मंडी चौकी तिराहा समेत प्रमुख स्थानों पर पुलिस व यातायात पुलिस की तैनाती की गई है।
प्रशासन ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। ऐसे में शहर में आने-जाने वाले लोगों से अपील है कि वे जरूरी होने पर ही भीड़ वाले मार्गों का इस्तेमाल करें और निर्धारित डायवर्जन रूट का पालन करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.