पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सहसवान। सहसवान क्षेत्र के गांव सुजावली में मंगलवार रात एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान संजीवनी (30) पत्नी भुवनेश, पुत्र नबाब सिंह, निवासी ग्राम सुजावली, थाना सहसवान के रूप में हुई है। मृतका के भाई कृपाल पुत्र विजेन्द्रपाल, निवासी ग्राम अकबरपुर, थाना उसावां ने PRV-112 को घटना की सूचना दी।
परिजनों के अनुसार संजीवनी की शादी करीब 12 वर्ष पहले भुवनेश के साथ हुई थी। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com