बिल्सी। नगर के कछला स्टैंड स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम की ओर से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस मंगलवार को कथा व्यास रामचन्द्राचार्य महाराज ने भगवान के नाम की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली है। सच्चे भाव और श्रद्धा से भगवान का नाम लेने से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं और वह भवसागर से पार हो जाता है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पापों का त्याग कर भगवान की शरण में आ जाए तो भगवान उसे सभी पापों से मुक्त कर देते हैं। भगवान कहते हैं कि मनुष्य चाहे कितना भी बड़ा पापी क्यों न हो, यदि वह सच्चे मन से उनकी शरण में आता है तो उसका उद्धार संभव है। उन्होंने कहा कि जब-जब संसार में अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होने लगती है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं।
कथा के मुख्य श्रोता और यजमान हनुमान जी महाराज रहे। वह प्रतिदिन सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम से दिव्य रथ पर नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचते हैं। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैं। महंत मटरुमल शर्मा महाराज और बालाजी परिवार की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल में 20 कूलर और 50 पंखों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को प्रतिदिन प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। कथा में महंत मटरुमल शर्मा महाराज, संजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा, यश भारद्वाज, रेनू शर्मा, राजीव शर्मा, दीपक माहेश्वरी, बाबा स्वतंत्र राठी, पुष्कीन गांधी, चारु सोमानी, मुकेश गुप्ता, सुभाष चंद्र बाहेती, कपिल माहेश्वरी, रवि वाष्र्णेय, दिलीप शर्मा, राधेश्याम शर्मा, शरद माहेश्वरी, सोमेन्द्र सोम तोषनीवाल, छत्रपाल माहेश्वरी, जितेंद्र वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, सौरभ सोमानी, दीपू माहेश्वरी, रोहित शर्मा, कंटू माहेश्वरी, देव वाष्र्णेय, राजेश माहेश्वरी, प्रवीण वाष्र्णेय, मोहित देवल, विशाल भारत खासट, राजाबाबू वाष्र्णेय, आशीष वशिष्ठ, हेमचंद्र वशिष्ठ, गोरेलाल शर्मा, आशीष वाष्र्णेय, आचार्य कुलदीप शर्मा, संदीप माहेश्वरी, लोकेश कुमार, अनुप माहेश्वरी, आशा शर्मा, भुवनेश शर्मा, सुवीन माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, निशांत, टिंकू वाष्र्णेय, नीरज माहेश्वरी, आशा माहेश्वरी, सरिता माहेश्वरी, अनीता माहेश्वरी, सचिन माहेश्वरी, सुनील माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com