10:14 pm Tuesday , 6 October 2026
BREAKING NEWS

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही युवक पर अपनी 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली के गांव पिंडोल निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अक्तूबर की रात करीब 12 बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि गांव का ही आदिल उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस से पुत्री को बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.