बिसौली। बिसौली रेंज, सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पर्यावरण संवर्धन और प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन्य जीव प्राणी सप्ताह एवं सेवा संकल्प अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप वार्ष्णेय जिला पर्यावरण प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि जंगलों की कटाई और बढ़ते प्रदूषण के कारण वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास खत्म हो रहे हैं। ऐसे में वन्य जीवों की सुरक्षा केवल सरकार की ही नहीं बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को जीवों के प्रति दयावान रहने और उनके प्राकृतिक आवासों को नुकसान न पहुंचने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण, सिंगल-यूज प्लास्टिक का त्याग करने और वन्यजीवों की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान रविकांत पांडे, क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज पाल सिंह पुष्पेंद्र गंगवार मुकेश कुमार सुमित चौधरी कृष्ण कुमार यादव अनिकेत कुमार राजीव यादव अरविंद कुमार समेत रेंज स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com