8:10 pm Tuesday , 6 October 2026
BREAKING NEWS

श्री जगत रामलीला महोत्सव में हुआ ध्वज पूजन

श्री जगत रामलीला महोत्सव में हुआ ध्वज पूजन, प्रभु एवं रामायण पूजन के साथ शुरू हुई धार्मिक तैयारियां
बदायूं। श्री जगत रामलीला महोत्सव वर्ष 2026 के आयोजन को लेकर धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत विधि-विधान के साथ हुई। ध्वज शोभा यात्रा के उपरांत श्री जगत रामलीला महोत्सव मंच पर ध्वज पूजन, प्रभु पूजन एवं रामायण पूजन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। पुरोहित पंडित रामनिवास शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और रामायण की पूजा-अर्चना कर महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की।
आयोजन से जुड़े महेश चंद्र शर्मा सहित कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार कार्यक्रम में सहभागिता की। पूजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।
रामलीला महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों में भी धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.