बदायू
दातागंज विधायक ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण, गोवंश को खिलाया हरा चारा व गुड़
केशव गुप्ता
दातागंज। नगर पालिका परिषद दातागंज स्थित कान्हा गौशाला का आज दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गोवंश को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया।
विधायक ने गौशाला में गोवंश के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को गोवंश के लिए पर्याप्त पौष्टिक आहार, शुद्ध पेयजल तथा नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गोवंश की सेवा और संरक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। गौशाला में साफ-सफाई और गोवंश के स्वास्थ्य एवं खान-पान की उचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
इस दौरान गौशाला से जुड़े कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं के प्रति गंभीरता बरतने को कहा गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com