बदायूं
14.5 किलो डोडा छिलका के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी बरामद
केशव गुप्ता
उसावां। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उसावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14.500 किलोग्राम डोडा छिलका बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना उसावां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 160/26, धारा 8/15/60 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त अमन पुत्र नन्नेलाल, निवासी मामूरगंज, थाना कादरचौक, जनपद बदायूं को पुलिस टीम ने गौत्रा पट्टी तालाब के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से दो बैगों में 14.500 किलोग्राम डोडा छिलका तथा एक मोटरसाइकिल UP24BH7366 बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, व0उ0नि0 सुनील कुमार चौधरी, हे0का0 949 रंजीत सिंह, हे0का0 756 दीपक कुमार, रि0का0 वीरपाल एवं रि0का0 विशान्त शर्मा शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com