युवा अर्जित करें सर्वोत्तम ज्ञान : संजीव
बदायूं : भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में ब्लाक संसाधन केंद्र दातागंज पर चल रहे प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन अनुशासन, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक संगम देखने को मिला।
जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा सर्वोत्तम ज्ञान अर्जित करें, अधिकार हमें शक्ति देते हैं और कर्त्तव्य उस शक्ति का सही उपयोग करना सिखाते हैं। देश की एकता और अखंडता के प्रति हमेशा समर्पित रहे।
जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार ने कहा कि युवा सफलता पाने के लिए मेहनत करें, ईमानदार बनें और अनुशासित रहें। सही आचरण का रास्ता अपनाएं। जिम्मेदार और कर्मठ युवा ही कल के सशक्त भारत का निर्माता है।
शिविर में प्राथमिक चिकित्सा, गांठें व बंधन, आपदा प्रबंधन और मॉक ड्रिल, युद्धकालीन परिस्थितियों, प्राकृतिक आपदाओं में तैयार रहने के साथ कम से कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कलाओं की ट्रेनिंग दी गई। आग में फंसे लोगों को निकालने, डूबते व्यक्तियों को बचाने का अभ्यास कराया गया। जिला स्काउट मास्टर सुदेश चंद्र के मार्गदर्शन में ध्वज शिष्टाचार हुआ। इस दौरान सत्यवीर, शाहीन परवीन, शाजिया, सपना गुप्ता, अंशु मिश्रा, माधुरी गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, रामभेजी देवी, संध्या आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com