5:44 pm Tuesday , 6 October 2026
BREAKING NEWS

गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक-हेल्पर बाल-बाल बचे

बदायूं

गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक-हेल्पर बाल-बाल बचे

केशव गुप्ता

उसावां। मंगलवार को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर उसावां थाना क्षेत्र के हजारा मोड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार ट्रक में मोरंग-बालू भरी हुई थी और वह लालकुआं से शाहजहांपुर की ओर जा रहा था। हजारा मोड़ के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे खंती में जा गिरा।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही उसावां पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.