आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय इग्नू अध्ययन केंद्र की जुलाई 2026 सत्र में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में प्रवेशित लर्नर्स के लिए परिचय सभा का ऑनलाइन आयोजन किया गया।
परिचय सभा में लर्नर्स को संबोधित करते हुए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अजयवर्धन आचार्य ने लर्नर्स को इग्नू के नियमों के विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।
डॉ आचार्य ने कहा की इग्नू भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित एक केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय हैं। इसके द्वारा विभिन्न बहुआयामी पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। दिन में कुछ पाठ्यक्रम 6 माह अवधि के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी संचालित होते हैं।
उन्होंने कहा कि लर्नर्स को डाक द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली हेडक्वार्टर से डाक द्वारा अध्ययन सामग्री प्राप्त कराई जाती है।
अध्ययन केंद्र पर इग्नू के स्टाफ के द्वारा स्थानीय सर्विस प्रदान की जाती है। इसके पूर्व क्षेत्रीय निदेशक ने नोएडा क्षेत्रीय केंद्र से ऑनलाइन मीटिंग में जुड़े सत्येंद्र सिंह कुशवाहा के द्वारा इग्नू के सभी जानकारी को वेबसाइट के द्वारा प्रदान कराया।
अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव राठौर ने क्षेत्रीय निदेशक सहित समस्त इग्नू स्टाफ एवं लर्नर्स का स्वागत करते हुए इग्नू अध्ययन केंद्र पर प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विभिन्न लर्नर्स के सवालों का जवाब देते हुए क्षेत्रीय निदेशक ने इग्नू के नियमों के अनुरूप असाइनमेंट ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मोड में जमा करने की विधिवत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मोड में असाइनमेंट जमा करने के लिए क्षेत्रीय केंद्र से ईमेल के द्वारा एमएस का लिंक प्राप्त करना होगा जिस पर आपको असाइनमेंट अपलोड करने होंगे। डिस्टेंस मॉड में प्रवेशित सभी लर्नर्स अध्ययन केंद्र पर ऑफलाइन मोड में असाइनमेंट जमा करेंगे जिनका मूल्यांकन कर विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
जुलाई सत्र में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेशित लर्नर्स जून 2027 की सत्रांत परीक्षाओं के दौरान अपनी परीक्षा में प्रतिभा कर सकेंगे। जिसके लिए दो महापूर्व परीक्षा में आवेदन हेतु इग्नू की वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा केंद्र का चयन करते हुए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
लर्नर्स के एक सवाल के जवाब में क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम के साथ एक कोई अन्य डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी पंजीकृत किया जा सकता है। संचालन क्षेत्रीय केंद्र नोएडा से जुड़े श्री सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com