5:13 pm Tuesday , 6 October 2026
BREAKING NEWS

अखिलेश की हिरासत के विरोध में सहसवान में सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

सहसवान। दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA गठबंधन के सांसदों के मार्च के दौरान सपा अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को सहसवान में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव सोनू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उपजिलाधिकारी सहसवान के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में दिल्ली की घटना का संज्ञान लेने तथा हिरासत में लिए गए जनप्रतिनिधियों के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई।

सोनू यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने के बजाय उनके सवालों का जवाब लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सांसद शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे, ऐसे में अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों के सम्मान पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की आवाज और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान होना चाहिए तथा पूरे प्रकरण में निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष आमिर अली, एडवोकेट गौरव यादव, एडवोकेट रवेन्द्र प्रताप सिंह, दानिश अली, जयवीर सिंह, पोखी, तोताराम, फैसल, रिहान, मोसिन और असरद समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.