राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय स्टूडेंट सेमिनार श्रृंखला के दूसरे दिन बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अंशिका शर्मा ने सेकेंडरी स्टोरेज मीडिया तथा प्रिया कुमारी ने फेबेसी फैमिली के बारे में पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी।
छात्रा अंशिका शर्मा ने बायोलॉजी डेटा को स्टोर / ट्रांसफर करने हेतु प्रयोग में आने वाली सेकेंडरी स्टोरेज मीडिया जैसे कि CD, SSD, पेनड्राइव, मेमोरी कार्ड आदि के प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसमें उन्होंने बताया हम जानकारी को प्रभावी और सुरक्षित तरीके से कैसे स्टोर कर सकते हैं अथवा इसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला और संबंधित उदाहरण भी समझाए।
छात्रा प्रिया कुमारी ने फैबेसी कुल के बारे में बताया जिसमें उसकी विशेषताओं, पहचान और उसके आर्थिक महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।
सेमिनार का संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. सरिता ने किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com