5:03 pm Tuesday , 6 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी के गौरव: मुख्यमंत्री द्वारा ‘युवा उद्यमी’ सम्मान से सम्मानित

उझानी के गौरव: मुख्यमंत्री द्वारा ‘युवा उद्यमी’ सम्मान से सम्मानित, नगर के समाजसेवी संजीव साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

उझानी/बदायूं 6 अक्टूबर ।

नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं नेचुरल एरोमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर, मुख्यमंत्री से ‘युवा उद्यमी पुरस्कार’ प्राप्त युवा उद्योगपति संजीव साहू को उनके जन्मदिन पर चारों तरफ से बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

आज उनके जन्मदिन के अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, समाजसेवियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शुभचिंतकों ने उन्हें फोन, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से मिलकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

संजीव साहू ने कम उम्र में ही उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और नगर में समाजसेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा युवा उद्यमी के रूप में सम्मानित होने के बाद से वे पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। बीडीएन इंडिया श्री साहू को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं प्रेषित करती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.