बिजनौर। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में सोहेल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पहचान छिपाने के लिए नकली विग लगाकर बाइक चोरी करता था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऐसा इसलिए करता था ताकि चोरी के दौरान अगर वह CCTV कैमरे में कैद हो जाए तो उसकी पहचान आसानी से न हो सके। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com