उझानी : भारतीय किसान यूनियन (अराज.) ने धूमधाम से मनाई महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती।
उझानी, बदायूं 6 अक्टूबर।
किसान मसीहा कहे जाने वाले महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती आज उझानी में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा के उझानी स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, और महात्मा टिकैत जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में किसानों, मजदूरों और गरीबों की आवाज को बुलंद करने और उनके हक की लड़ाई लड़ने की शपथ ली।
इस मौके पर प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा, पं. रामकुमार शर्मा, गोविन्द वर्मा, राजेन्द्र, रामकुमार प्रजापति, शिव नारायण, सागर सिंह, गजेन्द्र सिंह शाक्य, श्रीकांत सिंह, रामदास प्रजापति, चन्द्रपाल प्रजापति, कुलदीप, फरमान अली, उपेन्द्र सिंह और नीरज सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
उझानी, बदायूं 6 अक्टूबर।
किसान मसीहा कहे जाने वाले महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती आज उझानी में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा के उझानी स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, और महात्मा टिकैत जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में किसानों, मजदूरों और गरीबों की आवाज को बुलंद करने और उनके हक की लड़ाई लड़ने की शपथ ली।
इस मौके पर प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा, पं. रामकुमार शर्मा, गोविन्द वर्मा, राजेन्द्र, रामकुमार प्रजापति, शिव नारायण, सागर सिंह, गजेन्द्र सिंह शाक्य, श्रीकांत सिंह, रामदास प्रजापति, चन्द्रपाल प्रजापति, कुलदीप, फरमान अली, उपेन्द्र सिंह और नीरज सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com