1:58 pm Tuesday , 6 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, ड्यूटी पर जा रहे दो ट्रैफिक सिपाही समेत दंपति गंभीर घायल

उझानी: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, ड्यूटी पर जा रहे दो ट्रैफिक सिपाही समेत दंपति गंभीर घायल।

उझानी बदायूं 6 अक्टूबर ।

जनपद में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। बरेली मथुरा हाईवे पर गांव फूलपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में ड्यूटी पर जा रहे ट्रैफिक कॉन्स्टेबल भी घायल हुए हैं।

ट्रैफिक कॉन्स्टेबल अजीत सिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी जहांगीर पुरी, चंदौसी व ट्रैफिक कॉन्स्टेबल रोहित कुमार पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी कासगंज (दोनों बाइक से ड्यूटी करने कासगंज जा रहे थे। वहीं सुरेश पुत्र राजाराम निवासी विजयानगला,
उनकी पत्नी अंगूरी देवी बाइक से उझानी- आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी और फूलपुर के पास अचानक आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से सुरेश और अंगूरी देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं दोनों ट्रैफिक सिपाहियों को सीएचसी में ही ट्रीटमेंट दिया गया।

उझानी सरकारी अस्पताल की अव्यवस्था की पोल भी इस हादसे ने खोल दी। घायलों को इमरजेंसी से एंबुलेंस तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिला। मजबूरन तीमारदारों को घायलों को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक ले जाना पड़ा। इस दौरान अस्पताल स्टाफ की संवेदनहीनता पर परिजनों ने जमकर नाराजगी जताई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.