उझानी में पड़ोसी की गुंडई: बेटी से कहासुनी का बदला, पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी।
उझानी, बदायूं 6 अक्टूबर ।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव अमीरगंज में दबंगों की गुंडई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पड़ोसी ने मामूली कहासुनी की रंजिश में एक गरीब परिवार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना 25 नवंबर 2021 की शाम करीब 6 बजे की है। गांव अमीरगंज निवासी प्रार्थी हरप्रसाद पुत्र प्रानसुख मल्लाह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पड़ोसी सुनील पुत्र खेतल उसकी लड़की लौंगश्री से कहासुनी को लेकर शिकवा-शिकायत पर गाली-गलौच करने लगा।
विरोध करने पर सुनील अपने ताऊ शिवराज पुत्र रोशन, पत्नी आशा और मां कृष्णावती के साथ मिलकर हरप्रसाद, उसके बेचवचाव कर रहे परिवार, उसकी लड़की और पत्नी गुड्डी देवी पर बुरी तरह लात-घूंसों और लाठी-डंडों से टूट पड़ा। हमले में परिवार को चोटें आई हैं। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली उझानी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना उपनिरीक्षक अविनाश पुंढीर को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com