वजीरगंज, बदायूं। कस्बा वजीरगंज में सोमवार और बृहस्पतिवार को लगने वाले बड़े बाजार में खरीदारी के दौरान मोबाइल चोरी का मामला सामने आया। बाजार आसपास के कई गांवों को जोड़ता है, जहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग घरेलू सामान, सब्जी और अन्य जरूरी सामग्री खरीदने पहुंचते हैं।
सोमवार को बाजार में घरेलू सामान खरीदने पहुंचे वजीरगंज निवासी चरण सिंह की जेब से एक बच्चे ने कथित तौर पर मोबाइल निकाल लिया। मोबाइल निकालते समय कुछ लोगों की नजर बच्चे पर पड़ गई। लोगों ने उसे पकड़ लिया। चरण सिंह ने बताया कि वह बाजार में घरेलू सामान खरीद रहे थे, तभी बच्चे ने उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया।
इसी दौरान लहरा निवासी मोहम्मद जान ने भी बताया कि बाजार में खरीदारी के दौरान उनका ओप्पो ए14 मोबाइल चोरी हो गया था। उन्होंने बताया कि वह बाजार में सामान खरीदने आए थे, तभी किसी ने उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया।
वहीं सिमरा भोजपुर निवासी जयप्रकाश ने भी बताया कि सब्जी खरीदते समय उनका मोबाइल चोरी कर लिया गया। तीनों लोगों ने पकड़े गए बच्चे को थाना वजीरगंज पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com