लखनऊ। फैजुल्लागंज इलाके में बाढ़ और जलभराव के बीच मड़ियांव पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस टीम नाव के जरिए जलभराव वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।
इंस्पेक्टर शिवानन्द मिश्रा पुलिस बल के साथ नाव से गश्त करते नजर आए। पुलिस खाली पड़े घरों और प्रभावित इलाकों की लगातार निगरानी कर रही है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।
पुलिस ने प्रभावित लोगों से अपील की है कि किसी भी समस्या या आपात स्थिति में कंट्रोल रूम को सूचना दें। पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही रिस्पॉन्स टीम को मौके पर भेजा जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com