बिल्सी। पूर्व विधायक हाजी बिट्टन की कोठी पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने की। इसमें पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने बूथों को मजबूत करने, संगठन को सक्रिय बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि चुनाव में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करने और उनकी समस्याओं को समझने की अपील की। साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति सर्वेश यादव ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com