11:13 am Tuesday , 6 October 2026
BREAKING NEWS

भैंसोर-सोत नदी पर कब्जों के खिलाफ भाकियू चढूनी का प्रदर्शन

बदायूं। भैंसोर और सोत नदियों पर कथित अवैध कब्जों व प्लाटिंग के विरोध में भाकियू चढूनी ने प्रदर्शन कर तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने नदियों की उच्चस्तरीय जांच कराकर अतिक्रमण हटाने और दोनों नदियों के पुनर्जीवन की मांग की।
ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों में आधार संशोधन केंद्र खोलने की मांग भी की गई, ताकि लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गिल ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.