गंगा एक्सप्रेसवे के गड्ढे में डूबने से आराम कश्यप की मौत, कांग्रेस ने उठाए सवाल
जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, मुआवजे और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से केलाई गांव निवासी आराम कश्यप की मौत के मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हादसे के बाद कांग्रेस ने पीड़ित परिवार के पक्ष में आवाज उठाते हुए मामले में जिम्मेदारी तय करने और परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। Jagran
सोमवार को कांग्रेस के जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति मृतक आराम कश्यप के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com