11:14 am Tuesday , 6 October 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक क्षेत्र के गांवों में पहुंचे संतोष यादव, हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले

नसीर नगर में निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरने से हुई तीन मौतों पर जताया दुख, पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा
बदायूं। जनता दल समाजवादी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं 116 शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संतोष यादव ने विधानसभा क्षेत्र के कादरचौक ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नसीर नगर गांव पहुंचकर निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरने से हुए हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों से मुलाकात की।
संतोष यादव ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।
कई गांवों में ग्रामीणों से किया जनसंपर्क
नसीर नगर के बाद संतोष यादव ने नोगमा, हरनी, गढ़िया हरदोई पत्ती समेत अन्य गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने ग्रामीणों को जनता दल समाजवादी और मंडल क्रांति अभियान के सिद्धांतों की जानकारी दी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में जनता से समर्थन मांगा।
दौरे के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.