जिला अस्पताल में अपने रिश्तेदार को देखने पहुंची महिला का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद महिला ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।
बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी अपने रिश्तेदार को देखने जिला अस्पताल पहुंची थीं। इसी दौरान डॉक्टर के आने पर तीमारदार बाहर आ गए। महिला अस्पताल परिसर में पीपल के पेड़ के पास बैठ गईं और अपना मोबाइल फोन नीचे रख दिया।
कुछ देर बाद वह अस्पताल के अंदर चली गईं और मोबाइल वहीं रखना भूल गईं। जब उन्हें मोबाइल की याद आई और वह वापस बाहर पहुंचीं तो मोबाइल मौके से गायब था। काफी तलाश करने के बाद भी मोबाइल का कोई पता नहीं चल सका। महिला ने घटना की जानकारी संबंधित लोगों को दी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com