बदायूं
कादरचौक पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना कादरचौक पुलिस ने न्यायालय से संबंधित मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त युनुस पुत्र निसार निवासी कस्बा व थाना कादरचौक, जनपद बदायूं है। अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 1304/19, धारा 323/324/504/506 भादवि के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com