बिसौली- जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-14 व अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अथर्व मिल्क फूड्स एण्ड फार्म प्रोडक्ट्स प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर अवनीश चौधरी ने किया।
प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 व अंडर-17 दोनों वर्गों में लीग आधार पर मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर डायरेक्टर अवनीश चौधरी ने कहा कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, अनुशासन और टीम वर्क की पाठशाला है।
प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को बड़ा मंच मिलता है। आज का प्रदर्शन देखकर लग रहा है कि बदायूँ की क्रिकेट टीम मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेगी।
प्रतियोगिता के समापन पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जनपद की अंडर-17 टीम का चयन किया गया, जो 9 अक्टूबर को पीलीभीत में प्रतिभाग करेगी।मण्डलीय प्रतियोगिता के लिए जनपदीय टीम में
अक्षय कुमार, सक्षम, अन्शुल यादव, आदर्श यादव त्रिवेणी सहाय इ.का आसफपुर
टिंकू भगवान परशुराम विद्या मंदिर इ.का. बदायूँ
आरिष उपाध्याय, राघव पाल, शिवम, आदित्य कुमार नन्हू मल जैन विद्या मंदिर इ.का. बिल्सी
चिराग, अभय कुमार, सनी, शिव सक्सेना, राजकुमार सिद्ध बाबा इ.का. शरह बरौलिया
आदित्य उपाध्याय, आदित्य सिंह माधव राम इ.का. उझानी
चयनित खिलाड़ियों को अथर्व मिल्क फूड्स की ओर से मेडल व स्पोर्ट्स शर्ट देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला क्रीड़ा सचिव ओमवीर यादव, अनूप सिंह, अभय सिंह, महावीर प्रसाद, दिनेश पाल सिंह, नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामौतार मौर्य, ऋतुराज सिंह गंगवार, अनमोल उपाध्याय, मयंक पाठक, विपुल प्रताप सिंह, अचिंत देशवार, रोश शर्मा, युवराज सिंह, आकाश चौधरी, हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com