बदायूं
बिनावर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना बिनावर पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गिरनन्दन उर्फ गिरजानन्द बाबा पुत्र डालचन्द्र निवासी ग्राम गिरधरपुर, थाना बिनावर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। अभियुक्त मु0अ0सं0 250/2026, धारा 109(1) बीएनएस में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com