* स्टूडेंट्स सेमीनार सीरीज के पहले दिन विश्व के हरबेरिया एवं वानस्पतिक उद्यानों के बारे में हुई चर्चा
*
राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय स्टूडेंट्स सेमीनार श्रंखला का उदघाटन प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
पहले दिन BSc 3rd सेमेस्टर की छात्रा पूर्णीमा तोमर ने ‘विश्व के हरबेरिया’ तथा शुभांशी सिंह ने ‘विश्व के वानस्पतिक उद्यान’ विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया। पूर्णिमा तोमर ने पौंंधौं की पहचान कर उन्हें हरबेरियम के रुप में संग्रहित करने की विधियों तथा विश्व के विभिन्न पादप संग्रहालयों में संग्रहित वनस्पतियों के बारे में चर्चा की। वहीं शुभांशी सिंह द्वारा विश्व के प्रसिद्ध वानस्पतिक उद्यानों में संरक्षित वनस्पतियों के बारे में जानकरी दी गई।
सेमीनार का संचालन वनस्पति विभाग की प्रभारी डाॅ सरिता ने किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com